फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   HBTU: Chemical Engineering is at the forefront in the race for placement

एचबीटीयू : प्लेसमेंट की दौड़ में केमिकल इंजीनियरिंग सबसे आगे

Fri, 23 May 2025 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
HBTU: Chemical Engineering is at the forefront in the race for placement
कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में चल रहे प्लेसमेंट में केमिकल इंजीनियरिंग ने कंप्यूटर साइंस और आईटी इंजीनियरिंग को पछाड़ दिया है। केमिकल इंजीनियरिंग के 66 छात्रों को 78 जॉब ऑफर मिले हैं। जबकि दूसरे स्थान पर पेंट, ऑयल और फूड टेक्नोलॉजी में 95 फीसदी प्लेसमेंट हुआ है। तीसरे स्थान पर इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल की ब्रांच में 90 फीसदी छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है।
विज्ञापन

कंप्यूटर साइंस और आईटी इंजीनियरिंग ब्रांच चौथे स्थान पर रही है। इसमें 85 फीसदी छात्रों को ही नौकरी मिली है। वहीं, पंजीकृत 750 छात्रों में 625 प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त हुए हैं। एचबीटीयू में 2024-25 प्लेसमेंट के प्रथम चरण की रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट में इस बार आंकड़े थोड़े चौंकाने वाले हैं। हर बार प्लेसमेंट में टॉप करने वाली कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग और आईटी के सभी छात्रों को अभी नौकरी नहीं मिली हैं। हालांकि अभी प्लेसमेंट प्रक्रिया चल ही रही है। लेकिन पहले चरण के पूरा होने तक केमिकल इंजीनियरिंग के सभी छात्रों को जॉब मिल गई है।
विज्ञापन

प्लेसमेंट प्रक्रिया में 125 कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 25 ऐसी थी जो पहली बार कैंपस आईं थीं। छह सीपीआई पाने वाले छात्र ही कैंपस प्लेसमेंट के लिए पंजीकृत होते हैं। पिछले सालों के मुकाबले इस बार प्लेसमेंट काफी बेहतर रहा है। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर प्रो. नवीन कुमार गुप्ता ने बताया कि इस बार प्लेसमेंट काफी अच्छा रहा है। केमिकल में शतप्रतिशत प्लेसमेंट होने के साथ कई छात्रों को एक से अधिक ऑफर मिले हैं। औसत पैकेज भी सात लाख रुपये गया है। अभी प्लेसमेंट प्रक्रिया जारी है, जिन छात्रों का नहीं हुआ, उनको भी नौकरी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि वैसे सभी ब्रांच में प्लेसमेंट हुआ है, लेदर में छात्र संख्या कम थी। वहीं, इसके छात्रों ने आगे पढ़ाई के कारण प्लेसमेंट में हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कंपनियां आईं: लुमस टेक्नोलॉजी, एक्सॉन मोबिल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सैमसंग, मारुति, एशियन पेंट्स, जुबिलेंट, आरती इंडस्ट्रीज, टीवीएस, चंबल फर्टिलाइजर्स, बजाज, हौंडा, अदानी ग्रुप सहित अन्य कंपनियां शामिल हुईं।


विषयवार पंजीकृत छात्र और प्लेसमेंट
विभाग पंजीकृत छात्र ऑफर लेटर
केमिकल इंजीनियरिंग 66 78
पेंट टेक्नोलॉजी 45 44
ऑयल टेक्नोलॉजी 29 28
फूड टेक्नोलॉजी 18 17
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 49 44
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 59 53
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग 78 64
इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी 80 68

वर्जन

संस्थान का प्लेसमेंट काफी बेहतर गया है। यह गर्व का विषय है। यह सफलता एचबीटीयू की उच्च स्तरीय शिक्षण पद्धति, अनुशासित वातावरण और उद्योग जगत में अच्छे संबंधों का परिणाम हैं। प्लेसमेंट टीम को बधाई। ---- प्रो. समशेर, कुलपति एचबीटीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed