फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Harvester operators sentenced to seven years in prison for assaulting and robbing the owner.

Kanpur News: मालिक से मारपीट व लूटपाट में हार्वेस्टर चालकों को सात साल की कैद

Sat, 25 Jul 2026 02:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 25 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Harvester operators sentenced to seven years in prison for assaulting and robbing the owner.
कानपुर देहात। भोगनीपुर के मोहम्मदपुर गांव के पास अप्रैल 2020 हार्वेस्टर चालकों ने मालिक के साथ मारपीट कर रुपये लूट लिए थे। मामले में सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही थी। सुनवाई पूरी होने के बाद शुक्रवार को कोर्ट ने दोनों चालकों को दोषी करार देते हुए सात साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

जालौन जनपद के सिरसा कलार निवासी अवध बिहारी ने 14 अप्रैल 2020 को भोगनीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि वह अपने घर से हार्वेस्टर लेकर कानपुर देहात के गजनेर जा रहा था। रामपुर के विलासपुर सिकरौरा गांव निवासी सचिन सागर व मोनू सागर दोनों चालक बारी बारी से हार्वेस्टर चला रहे थे। वाहन में डीजल डलवाने के बाद रात करीब ढाई बजे वह भोगनीपुर से मोहम्मदपुर की ओर बढ़ा तो दोनों चालकों ने उसे दबोच लिया और मारपीट करते हुए जेब से 82,500 रुपये लूट लिए। इसके बाद दोनों मौके से भाग गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान बचाव व अभियोजन में बहस हुई। बचाव पक्ष ने आरोपियों को रंजिशन फंसाने का तर्क दिया, जिसका अभियोजन पक्ष ने विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दोष सिद्ध करते हुए सात साल की सजा सुनाई। साथ ही दोनों पर आठ-आठ हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed