फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Harsh firing at the house of retired policeman in chitrakoot

चित्रकूट: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर हर्ष फायरिंग, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 26 Jul 2020 08:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 26 Jul 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
Harsh firing at the house of retired policeman in chitrakoot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
चित्रकूट जिले में सीतापुर चौकी क्षेत्र के कामदगिरि परिक्रमा मार्ग के पीछे खोही गांव निवासी रिटायर्ड पुलिसकर्मी के परिजनों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर पूरे गांव में दहशत फैला दी। भयभीत ग्रामीणों ने घर की छतों पर जाकर जानकारी करने का प्रयास किया तो पता चला कि रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर बेटा पैदा हुआ है।
विज्ञापन


जिसकी खुशी में दरोगा के परिजनों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर खुशी जताई। रिटायर्ड पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ खोही गांव में रहते हैं। शनिवार की रात को उनके बड़े पुत्र की पत्नी ने अस्पताल में नवजात को जन्म दिया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी परिजनों को मिली तो खुशी जताने के लिए रिटायर्ड पुलिसकर्मी के परिजनों ने देर रात लॉकडाउन व धारा 144 का ध्यान न रखते हुए खुशी में हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार एक के बाद एक लगभग 6-7 गोलियां चलने की आवाज सुनकर सभी डर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ग्रामीण हिम्मत कर अपनी छतों पर पहुंचे और घटना की जानकारी करने का प्रयास किया। कुछ देर बाद पता चला कि रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर से हर्ष फायरिंग की गई है। हालांकि इस हर्ष फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है । सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह का कहना है कि उन्हें इस तरह की घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed