{"_id":"c88584adc688249e3bdfcfe345e2ecc8","slug":"hari-prasad-bar-association-president-and-sandeep-general-secretary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरि प्रसाद बार एसोसिएशन अध्यक्ष, संदीप महामंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरि प्रसाद बार एसोसिएशन अध्यक्ष, संदीप महामंत्री
अमर उजाला कानपुर
Updated Sun, 09 Aug 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरि प्रसाद यादव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तरुणेंदु बाजपेई को सिर्फ 15 वोट से हराया जबकि संदीप कुमार सिंह ने योगेंद्र कुमार अवस्थी को 227 वोटों के भारी अंतर से हराकर महामंत्री की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। बार चुनाव का रिजल्ट आने क बाद समर्थकों ने खूब हर्ष फायरिंग की।
बार एसोसिएशन चुनाव का रिजल्ट आने के बाद समर्थकों ने भारी फोर्स और एसएसपी आफिस के सामने हर्ष फायरिंग की। तड़ातड़ गोलियां चलने पर पुलिस अफसर इधर-उधर भागे लेकिन फायरिंग करने वाले हाथ नहीं आए। फायरिंग से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
दोनों के समर्थक धारा 144 के बावजूद जुलूस निकालकर नारेबाजी भी करते रहे। किसी तरह का टकराव टालने के लिए भारी फोर्स जुलूसों के साथ चलती रही। एल्डर्स कमेटी ने सुबह नौ बजे से डीसी लॉ कॉलेज में काउंटिंग शुरू कराई। इस दौरान सभी प्रत्याशियों के समर्थक बाहर डटे रहे। रह-रहकर नारेबाजी होती रही।
विज्ञापन
बीच-बीच में बारिश के दौरान भी समर्थकों का जोश कम नहीं हुआ और जीत-हार की घोषणा होते ही नारेबाजी तेज हो गई। विजयी प्रत्याशी बाहर निकलते तो समर्थक उन्हें फूलमालाओं से लादकर कंधों पर उठा लेते। इसी दौरान कुछ समर्थकों ने लाइसेंसी रिवाल्वर-पिस्टल और रायफल से फायरिंग शुरू कर दी।
उस वक्त बारिश हो रही थी। गोलियां चलते ही बारिश के बीच पुलिस अफसर दौड़े तो फायरिंग करने वाले खिसक गए। वहीं 233 वोट अवैध घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर 53, महामंत्री में 41, वरिष्ठ उपाध्यक्ष में 94 और मंत्री पद पर 45 वोट अवैध घोषित किए गए।