फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Youth dies due to electric shock while charging battery of e-rickshaw

Hardoi: ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते समय करंट लगने से युवक की मौत, मचा कोहराम

Tue, 30 Apr 2024 11:24 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 30 Apr 2024 11:24 AM IST
सार

यूपी के हरदोई में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Hardoi: Youth dies due to electric shock while charging battery of e-rickshaw
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के पिहानी में सोमवार की रात जहानीखेड़ा में किराए की दुकान पर ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज कर रहे चालक की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को हाजीपुर गांव उठा लाए। हादसे को लेकर पूरे परिवार में मातम है। कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी आशाराम जहानीखेड़ा में किराए पर कोल्ड ड्रिंक की दुकान चलाते हैं।

विज्ञापन


उनका पुत्र नीरज जहानीखेड़ा में ही ई-रिक्शा चलाता है। सोमवार शाम वह दुकान पर ही ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज कर रहा था कि अचानक उसे करंट लग गया। परिवार के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही नीरज ने दम तोड़ दिया। रात में परिजनों की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी। वह शव को हाजीपुर उठा लाए।
विज्ञापन


यहां नीरज का शव लाए जाते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जहानीखेड़ा चौकी प्रभारी विश्वास शर्मा ने घटना की सूचना होने से इनकार किया है। नीरज तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। नीरज का विवाह 2 वर्ष पहले थाना गोला खीरी के अंतर्गत अहमदनगर में हुआ था। शादी के तुरंत बाद से गृह कलह के चलते पत्नी ने विदा करने से इनकार कर दिया और मायके में ही रह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed