फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi: young man was pushed into the well, died

हरदोई: युवक को कुएं में दिया धक्का, मौत, तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट

Sun, 02 Jan 2022 07:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Jan 2022 07:47 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: young man was pushed into the well, died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगियावां गांव में शनिवार देर रात नाली के पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में दंपती ने मारपीट कर युवक को कुएं में धक्का दे दिया। इसमें युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।  
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मगियावां निवासी बड़ेभैया (33) मजदूर था। उसके घर के सामने पड़ोसी छोटे की नाली निकली है। नाली का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। इस बात को लेकर शनिवार को छोटे की पत्नी पुष्पा से बडे भैया की कहासुनी हो गई थी। देर रात वह घर के सामने स्थित कुएं के पास आग ताप रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान छोटे व उसकी पत्नी ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों ने उसे कुएं में धक्का दे दिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बड़े भैया को कुएं से निकलवाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई महिपाल ने छोटे, पुष्पा व गांव की ईश्वरी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed