फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: young man got burnt while performing the act of taking out fire from his mouth

हरदोई: मुंह से आग निकालने की कलाकारी के दौरान युवक झुलसा, विसर्जन यात्रा के दौरान कर रहा था शिव तांडव का मंचन

Sun, 20 Sep 2026 08:14 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 20 Sep 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: young man got burnt while performing the act of taking out fire from his mouth
घायल कलाकार सनी - फोटो : अमर उजाला

नगर में चल रहे गणेश महोत्सव के समापन के दौरान शिव तांडव का मंचन करते हुए मुंह से आग फेंकने के प्रदर्शन के दौरान कलाकार गंभीर रूप से झुलस गया। उन्हें सीएचसीी में भर्ती कराया गया है। सांडी में चल रहे गणेश उत्सव में हरदोई के राधे-राधे झांकी ग्रुप के कलाकार शनिवार को विसर्जन यात्रा में प्रस्तुति देने आए थे। इस दौरान शहर के मुन्नेमियां चौराहा निवासी सनी (32) शिव तांडव का मंचन कर रहे थे।

विज्ञापन


मुंह से आग निकालने की कलाकारी दिखाते समय अचानक वह आग की चपेट में आ गए। इसके कारण वह झुलस गए। मौके पर अफरा तफरी मच गई। यहां मौजूद लोगों ने आनन फानन ही उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां उनका उपचार चल रहा है और हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed