फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Wife and Sister in law shootout, 10000 reward accused arrested, pistol and cartridges also recovered

‘पत्नी-साली गोलीकांड’: जमीन विवाद में हुई थी हत्या, 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस भी बरामद

Wed, 28 Jun 2023 04:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 28 Jun 2023 04:08 PM IST
सार

Hardoi Crime: पाली थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में सोमवार दोपहर घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर तमंचे से फायर कर दिया। पत्नी को बचाने आई साली पर भी दो फायर किए थे। साली की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पत्नी को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया था।

विज्ञापन
Hardoi Wife and Sister in law shootout, 10000 reward accused arrested, pistol and cartridges also recovered
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में निजामपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 10 हजार के इनामी नसीरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को गिरफ्तार कर हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, एक जिंदा और दो खोका कारतूस भी बरामद किया है।

विज्ञापन

वहीं, मामले में हत्या की साजिश करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। बता दें कि 19 जून की दोपहर को नसीरुद्दीन ने पत्नी यासमीन बानो और साली सहर बानो को गोली मार दी थी।
विज्ञापन

इसमें सहर बानो की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि यासमीन बानो घायल हो गई थी। उसे इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया था। मृतका के पिता ने दामाद नसीरुद्दीन, उसके भाई समसुद्दीन, मुन्ना उर्फ नूरुद्दीन व समधी बदरुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता-पुत्र को पहले ही भेजा था जेल
पुलिस ने हत्या की साजिश करने में शामिल बद्दल उर्फ बदरुद्दीन व उसके बेटे मुन्ना उर्फ नूरुद्दीन को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था। वहीं, मुख्य आरोपी नसीरुद्दीन व उसका भाई समसुद्दीन फरार चल रहा था। पुलिस ने मुख्य आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था।

मुख्य आरोपी को आलाकत्ल के साथ पकड़ा
पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। थाना प्रभारी धीरज शुक्ला ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े छह बजे सहर बानो हत्याकांड के मुख्य आरोपी नसीरुद्दीन को शाहाबाद मार्ग पर दरियापुर-बलभद्र गांव की मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के दौरान उपयोग आलाकत्ल भी बरामद हुआ है।

अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी
इसमें तमंचा, एक जिंदा और दो खोका कारतूस को भी पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद किया है। इसी मामले में पुलिस पिता-पुत्र को पहले ही जेल भेज चुकी है। एक आरोपी अभी भी फरार है। थाना प्रभारी ने बताया पकड़े गए हत्यारोपी को न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed