Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Vehicle hits four baraatis riding a bike, three including cousins died

Hardoi: बाइक सवार चार बरातियों को वाहन ने मारी टक्कर, चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत

Wed, 19 Feb 2025 12:20 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Feb 2025 12:20 AM IST
सार

Hardoi News: बाइक सवार चार बरातियों को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई।

विज्ञापन
Hardoi: Vehicle hits four baraatis riding a bike, three including cousins died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कटरा बिल्हौर मार्ग पर सांडी थानाक्षेत्र के मानीमऊ के पास बाइक सवार चार बरातियों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार चचेरे भाइयों समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक घायल हुआ है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ककरा गांव निवासी शुभम की बरात सांडी नगर के मंगला देवी मंदिर के पास रहने वाले मनोज सक्सेना के यहां गई थी। शादी में शामिल होने के लिए देर रात ककरा निवासी गोलू कश्यप (22) अपने चचेरे भाई संदीप कश्यप (24) और गांव के ही राम खिलावन सक्सेना (25) के साथ बाइक से जा रहे थे। गांव के ही एक व्यक्ति को भी बरात जाना था। रास्ते में मिलने पर इन लोगों ने उसे भी बैठा लिया।
विज्ञापन


बिल्हौर कटरा मार्ग पर मानीमऊ के पास करीब 9.20 बजे किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गोलू, संदीप और राम खिलावन की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को सांडी सीएचसी पहुंचाया। घायल को हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी यह नहीं स्पष्ट है कि किस वाहन ने टक्कर मारी है। जानकारी जुटाई जा रही है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed