{"_id":"5fc463248ebc3e9bf733d3de","slug":"hardoi-two-arrested-including-the-absconding-company-manager-in-the-rs-1-40-crore-fraud-eight-people-were-reported","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: 1.40 करोड़ की ठगी में फरार कंपनी प्रबंधक समेत दो गिरफ्तार, आठ लोगों पर दर्ज हुई थी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: 1.40 करोड़ की ठगी में फरार कंपनी प्रबंधक समेत दो गिरफ्तार, आठ लोगों पर दर्ज हुई थी रिपोर्ट
Mon, 30 Nov 2020 08:42 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 30 Nov 2020 08:42 AM IST
विज्ञापन
fraud
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के थाना कासिमपुर क्षेत्र में छह साल पहले तत्कालीन अमीन के साथ हुई 1.40 करोड़ की ठगी के मामले में पुलिस ने फरार कंपनी प्रबंधक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
गांव गौरी खालसा निवासी तत्कालीन अमीन सैदाय हुसैन पुत्र मरहूम अमानत हुसैन ने 2016 में कोर्ट को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया था कि उसके फोन पर 2014 में एक नंबर से पायल शर्मा का फोन आया। उसने बताया कि वह एक्सेस वैल्यू कार्ड प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली कंपनी से बोल रही है। कंपनी की ओर से उसे बिना ब्याज लोन दिया जाएगा। सैदाय उसके झांसे में आ गए।
इसके बाद उनसे लोन स्वीकृति के नाम पर कंपनी के अलग-अलग अकाउंट में कई बार में 1.40 करोड़ रुपये जमा करा लिए गए। लोन के लिए कंपनी के निखिल, अजय नेगी, संजना, पायल, इमरान व पंकज 2014 से 2016 तक उनसे संपर्क में रहे। 2016 के अंत में सबके नंबर बंद हो गए। लोन न होने पर सैदाय ने मामले की शिकायत तत्कालीन एसपी हरदोई से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर 15 अप्रैल 2017 को कंपनी प्रबंधक समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई। प्रभारी कोतवाल इरशाद अली ने बताया कि विवेचना कस्बा चौकी इंचार्ज संजय कुमार सिंह ने की। रविवार को सूचना मिली कि कंपनी की प्रबंधक और अज्ञात व्यक्ति लखनऊ हाईकोर्ट जाने के लिए संडीला कस्बे में बस अड्डे के पास खड़े हैं। चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
युवती ने अपना नाम नोसिन फातिमा पत्नी मोहित निवासी दिल्ली बताया। खुद को एक्सेस वैल्यू कार्ड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी दिल्ली का प्रबंधक बताया। दूसरे आरोपी ने अपना नाम मोहसिन पुत्र मरहूम कमरुद्दीन निवासी खुशालपुर बुलंदशहर बताया। इरशाद अली ने बताया कि मोहसिन के खाते में भी धनराशि स्थानांतरित की गई थी। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
फोटो-32- पुलिस हिरासत में कंपनी के प्रबंधक व ठगी की आरोपी नोसिन फातिमा एवं उसका साथी मोहसिन।