{"_id":"612a59428ebc3e5fa0785317","slug":"hardoi-three-inter-district-thieves-arrested-two-bikes-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: तीन अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार, दो बाइकें बरामद, आरोपियों पर दर्ज हैं कई मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: तीन अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार, दो बाइकें बरामद, आरोपियों पर दर्ज हैं कई मामले
Sat, 28 Aug 2021 09:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 28 Aug 2021 09:18 PM IST
सार
कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि राहुल और रामू पर बेनीगंज में छह मामले दर्ज हैं। गोलू पर भी दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
तीन अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली पुलिस ने तीन अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की दो बाइकें बरामद कीं। तीनों आरोपी शातिर हैं, इसके खिलाफ कई मामले पहले से दर्ज हैं। शुक्रवार देर शाम तीनों को कोथावां प्रताप नगर मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में इन लोगों ने अपना नाम बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाजार टोला के मकान नंबर तीन निवासी राहुल श्रीवास्तव, अतरौली थानाक्षेत्र के ग्राम कनौरा आंट निवासी रामू और सीतापुर जनपद के कोतवाली शहर के मोहल्ला दुर्गापुरवा निवासी गोलू श्रीवास्तव बताया।
इनके पास से मिली दोनों बाइकें चोरी की हैं। इनमें एक बाइक सात दिन पहले बेनीगंज कस्बे के चमारन टोला से चोरी हुई थी। कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि राहुल और रामू पर बेनीगंज में छह मामले दर्ज हैं। गोलू पर भी दो मामले दर्ज हैं।