{"_id":"674aa2cfe0808d48a906901b","slug":"hardoi-sword-of-punishment-is-also-hanging-over-12-jes-in-road-construction-scam-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: सड़क निर्माण घोटाले में 12 जेई पर भी लटक रही तलवार, 16 अभियंताओं को मुख्यमंत्री कर चुके निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: सड़क निर्माण घोटाले में 12 जेई पर भी लटक रही तलवार, 16 अभियंताओं को मुख्यमंत्री कर चुके निलंबित
Sat, 30 Nov 2024 11:03 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:03 AM IST
सार
Hardoi News: सड़क निर्माण घोटाले में 12 जेई पर कार्रवाई हो सकती है। मामले में मुख्यमंत्री अधीक्षण अभियंता समेत 16 अभियंताओं को निलंबित कर चुके हैं। कार्रवाई से विभाग में खलबली मची।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार मार्गाें के निर्माण में हुए घोटाले में 16 अभियंताओं और चार फर्माें को ब्लैक लिस्ट किए जाने से जनपद मेें खलबली मच गई है। लोक निर्माण विभाग के स्थानीय कार्यालयों में सन्नाटा पसरा है और जो कर्मचारी व ठेकेदार पहुंचे वह भी इसी मुद्दे पर चर्चा करते नजर आए। पूरे मामले में अभी 12 और अभियंताओं पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। कार्रवाई की जद में आने की आशंका में बड़ी संख्या में अभियंता लखनऊ की दौड़ भी लगा रहे हैं।
नौ नवंबर को लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान के नेतृत्व में एक टीम हरदोई आई थी। इस टीम ने लखनऊ पलिया मार्ग से सांडी-शाहाबाद मार्ग को जोड़ने वाले रद्धेपुरवा सकतपुर मार्ग का निरीक्षण किया था। यह मार्ग निर्माणाधीन है। इसके साथ ही बेहटा गोकुल मंसूरनगर, हरदोई-सांडी और खटेली मझिगवां मार्ग का भी निरीक्षण किया था। निर्माण कार्य में इस्तेमाल की गई सामग्री के नमूने भरकर अधिकारियों की टीम लखनऊ ले गई थी। वहां जांच के दौरान यह नमूने फेल हो गए थे। तभी से ठेकेदारों (संबंधित फर्माें) और अभियंताओं पर कार्रवाई की आशंका जताई जा रही थी। फिलहाल हुई कार्रवाई में एक अधीक्षण अभियंता, दो अधिशासी अभियंता, पांच सहायक अभियंता और आठ अवर अभियंता निलंबित किए गए हैं। इनके अलावा 12 और अभियंताओं पर कार्रवाई संभव है।
जिन स्थानों पर हुई जांच, वहां के अवर अभियंता निलंबित
लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग से शाहाबाद-सांडी मार्ग को जोड़ने वाले सकतपुर-रद्धेपुरवा मार्ग पर टीम ने छह जगहों पर सड़क खोदवाई थी। छह अलग-अलग अवर अभियंताओं के कार्य क्षेत्र में उक्त स्थान थे। नमूने फेल हुए तो शासन ने लोक निर्माण विभाग के खंड एक के अधिशासी अभियंता सुमंत कुमार, सहायक अभियंता राजवीर सिंह, एसके पांडेय और जीएन सिंह के साथ अवर अभियंता अमर सिंह, रुचि गुप्ता, सतेंद्र कुमार, अवधेश कुमार गुप्ता, मकरंद सिंह यादव और वीरेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया है। अभी निर्माण खंड एक के आठ अवर अभियंताओं पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। इसी तरह प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता एसके मिश्रा, दो सहायक अभियंता रीतेश कटियार और कृष्णकांत मिश्रा को निलंबित किया गया है। इस खंड के दो अवर अभियंता शोएब और राजीव कुमार का निलंबन हुआ है। यहां के चार और अवर अभियंताओं पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।