{"_id":"69844065ed6b64e81a0f5a04","slug":"hardoi-student-on-her-way-to-take-an-exam-was-run-over-by-car-she-succumbed-to-her-injuries-at-medical-college-2026-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Accident: परीक्षा देने जा रही छात्रा को कार ने रौंदा; मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम, परिजन रो-रोकर बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Accident: परीक्षा देने जा रही छात्रा को कार ने रौंदा; मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम, परिजन रो-रोकर बेहाल
Thu, 05 Feb 2026 12:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:32 PM IST
सार
Hardoi News: हरदोई में परीक्षा देने जा रही आठवीं की छात्रा पायल को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। दो भाइयों के बीच इकलौती बहन की मौत से परिवार में मातम है और पुलिस सीसीटीवी के जरिए फरार कार का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरदोई-सीतापुर मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में साइकिल सवार छात्रा को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। बृहस्पतिवार सुबह हुई घटना में घायल छात्रा की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। छात्रा दो भाइयों के बीच अकेली बहन थी। घटना के बाद चालक कार समेत मौके से भाग निकला। देहात कोतवाली क्षेत्र के खेतारी निवासी गुड्डू की पुत्री पायल (16) राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हरदोई में कक्षा आठ की छात्रा थी।
विज्ञापन
इन दिनों विद्यालय में परीक्षा चल रही है। पायल बृहस्पतिवार की सुबह लगभग नौ बजे साइकिल से परीक्षा देने स्कूल जा रही थी। गांव के लिंक मार्ग से हरदोई-सीतापुर मार्ग पर चढ़ते ही सीतापुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। आस पास के लोगों ने पायल के परिजनों को सूचना दी। मौके पर आए परिजन निजी वाहन से पायल को मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां लगभग दस बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज
इसका पता चलते ही परिजन बिलख पड़े। मां सुमन बदहवास हो गई। उन्हें संभालने के लिए परिजनों को मशक्कत करनी पड़ी। पायल दो भाइयों हिमांशू और दीपांशू के बीच अकेली बहन थी। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दुर्घटना करने वाली कार की जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।