{"_id":"67ae1fcbe8e97eaebe0c992c","slug":"hardoi-stuck-in-a-van-and-dragged-for-ten-meters-head-hit-a-tree-student-dies-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: वैन में फंसकर दस मीटर घिसटा, पेड़ से सिर टकराया, छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: वैन में फंसकर दस मीटर घिसटा, पेड़ से सिर टकराया, छात्रा की मौत
Thu, 13 Feb 2025 10:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 13 Feb 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
नेहा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मिश्राखेड़ा माधवनगर मार्ग पर अपनी साइकिल से जा रहीं दो सहेलियों को वैन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सड़क पर गिरीं दोनों सहेलियों में एक वैन में फंस गई। लगभग दस मीटर घिसटने के बाद उसका सिर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराकर फट गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सहेली को भी गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। घटना के बाद चालक वैन छोड़कर मौके से भाग निकला। अतरौली थाना क्षेत्र के कोईली निवासीी अनिल कुमार की पुत्री नेहा (14) मटेहना के विशालादेवी इंटर कॉलेज में कक्षा दस की छात्रा थी। गांव के ही जगन्ना की पुत्री शालिनी (14) भी उक्त स्कूल में कक्षा दस की छात्रा है।
नेहा और शालिनी आपस में करीबी सहेलियां हैं। बृहस्पतिवार की सुबह नेहा और शालिनी अपनी अपनी साइकिल से विद्यालय जा रही थीं। माधवनगर चौराहा के पास तेज रफ्तार वैन ने दोनों छात्राओं को टक्कर मारदी। इनमें से नेहा वैन में फंसकर दस मीटर तक घिसटती चली गई और सड़क किनारे पेड़ से उसका सिर जा टकराया।
सिर फट जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना में गंभीर रूप से घायल शालिनी को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि वैन पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है। मृतका के पिता से तहरीर लेकर रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
नई कार की रफ्तार नेहा के लिए बन गई जानलेवा
पुलिस काे पड़ताल के दौरान पता चला है कि वैन कटिघरा निवासी शिव नारायण की है। बीती सात फरवरी को ही यह वैन खरीदी गई है। अभी वैन का स्थाई पंजीकरण तक नहीं हुआ है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार में वैन चलाने के कारण घटना हुई है। चालक की तलाश की जा रही है। वैन मालिक से भी चालक के बारे में पूछताछ हो रही है।