{"_id":"6abfec00af1a3941ce041558","slug":"a-pledge-hardoi-news-c-213-1-hra1001-157719-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गांधी और शास्त्री के जीवन मूल्यों को आत्मसात कर चलने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गांधी और शास्त्री के जीवन मूल्यों को आत्मसात कर चलने का संकल्प
विज्ञापन
फोटो 11: जिला पंचायत में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करत
- जिला पंचायत की प्रशासक, डीएम, सीडीओ सहित अधिकारियों ने अर्पित की पुष्पांजलि
- बच्चों ने कार्यक्रमों में प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मनमोहा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। सरकारी और सार्वजनिक भवनों पर ध्वजारोहण किया गया। लोगों ने गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर उन पर चलने का संकल्प लिया।
गांधी और शास्त्री जयंती पर जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने तिकुनिया पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्वच्छता वाटिका में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कलक्ट्रेट में जेके पब्लिक स्कूल के बच्चों गांधी जी के प्रिय भजन की प्रस्तुति दी। बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वच्छाग्रहियों को सम्मानित किया गया। डीएम ने कहा कि गांधी जी के जीवन संघर्ष, देश सेवा और जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। एडीएम वित्त एवं राजस्व दीपाली भार्गव, एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब चंद्र सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। डीएम ने गांधी भवन में ध्वजारोहण किया। गांधी जी के जीवन चित्र पर आधारित प्रदर्शनी और विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। जीजीआईसी, न्यू सनबीम स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, स्प्रिंग डेल्स स्कूल आदि विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सड़क सुरक्षा और स्वच्छता की वाहन वाहन/ई-रिक्शा रैली निकाली गई।
सीडीओ नेहा ब्याडवाल ने विकास भवन में ध्वजारोहण किया। गांधी जी और शास्त्री जी के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। परियोजना निदेशक अशोक कुमार मौर्य, डीडीओ कमलेश कुमार, श्रम रोजगार उपायुक्त संतोष कुमार सिंह, सीवीओ डॉ. एके सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय, डीएओ डॉ. सतीश चंद्र पाठक आदि अधिकारी मौजूद रहे। सीडीओ ने
विज्ञापन
स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान के लिए स्वच्छाग्रही राजकुमार, अजमेरी, राहुल, मनी देवी और संजय को प्रशस्ति-पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। जिला पंचायत में प्रशासक प्रेमावती और अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप गुप्ता सहित कर्मचारियों ने गांधी जी और शास्त्री जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
-- -