फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   'Seva Yatra' welcomed with showers of flowers at various places

Hardoi News: सेवा यात्रा का पुष्पवर्षा से जगह-जगह अभिनंदन

Fri, 02 Oct 2026 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
'Seva Yatra' welcomed with showers of flowers at various places
हरदोई। सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी के लिए निकली सेवा संकल्प यात्रा शहर में आई। साथ ही जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। यात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बालाजी मंदिर में पौधरोपण किया गया। जिला पंचायत में लाभार्थी संपर्क और संवाद कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि यात्रा सेवा, सामाजिक सहभागिता और जनसंवाद का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है। नगर पालिका अध्यक्ष मधुर मिश्रा मधुर, मुदित वाजपेयी भी मौजूद रहे।बाबा लक्ष्मण दास वृहद गो-संरक्षण केंद्र में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सेनानी ने स्वच्छता कार्य और पौधरोपण किया। इस मौेके पर डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. कर्ण सिंह राणा समेत लोग मौजूद रहे। वहीं कछौना में सेवा संकल्प यात्रा का नगर में भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। सांसद अशोक रावत, विधायक रामपाल वर्मा, एमएलसी अशोक अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष राधारमण शुक्ला आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed