{"_id":"6a7c870da104f58e8e0217cd","slug":"hardoi-seven-month-old-infant-dies-of-electric-shock-from-battery-charger-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: बैटरी चार्जर के करंट से सात माह की मासूम ने तोड़ा दम, शव देख बदहवास हुई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: बैटरी चार्जर के करंट से सात माह की मासूम ने तोड़ा दम, शव देख बदहवास हुई मां
Wed, 12 Aug 2026 08:16 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 12 Aug 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
मासूम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अतरौली थाना क्षेत्र के सुरजापुर में चार्जिंग पर लगी बैटरी के पास मासूम खेलते हुए पहुंच गई। करंट लगने से सात माह की मासूम की मौत हो गई। सुरजापुर निवासी कामता प्रसाद खेती करते हैं। उनकी बेटी अवंशिका (सात माह) बुधवार शाम मकान के बाहर बरामदे में खेल रही थी। यहीं पास में बैटरी चार्जिंग पर लगी थी। खेलते समय मासूम चार्जर की चपेट में आ गई और उस करंट लग गया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से झुलसी मासूम को लेकर परिजन भरावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए, लेकिन यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की जानकारी मिलते ही मां रेशमा बदहवास हो गई। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि बैटरी चार्जर से करंट लगने के कारण मासूम की मौत हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन