Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Salesman robbed for the second time in 14 days, policeman slapped him on complaint

Hardoi: 14 दिन में दूसरी बार लुटा सेल्समैन, शिकायत पर पुलिस कर्मी ने जड़ा तमाचा

Sun, 22 Sep 2024 08:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 22 Sep 2024 08:27 PM IST
सार

Hardoi News: शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में कठमा और मिश्रीपुर के बीच सेल्समैन से लूट हुई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Hardoi: Salesman robbed for the second time in 14 days, policeman slapped him on complaint
जानकारी देता धर्मपाल राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक शराब के ठेके के सेल्समैन को 14 दिन में ही दूसरी बार लूट लिया गया। लूटे गए सेल्समैन का आरोप है कि घटना की जानकारी देने पर मौके पर पहुंचे एक पुलिस कर्मी ने उसे तमाचा भी मार दिया। लूट के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मिश्रीपुर निवासी धर्मपाल राठौर मझिला थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गाजी गांव में स्थित देसी शराब के ठेके पर सेल्समैन है।
विज्ञापन



धर्मपाल के मुताबिक शनिवार रात वह ठेका बंद कर बाइक से अपने गांव जा रहा था। कठमा मिश्रीपुर के बीच में अचानक झाडियों से निकले तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। इनमें से एक के पास डंडा और दो के पास तमंचा था। आरोप है कि बदमाशों ने उससे 12 सौ रुपये लूट लिए। और झोले में रखी सब्जी सड़क पर फेंक दी। घर पहुंचकर उसने यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी। पुलिस और पीआरवी के पहुंचने पर ग्रामीणों के साथ वह फिर घटनास्थल पर गया।
विज्ञापन
Trending Videos

इसी दौरान एक पुलिस कर्मी ने घटना झूठी बताते हुए सेल्समैन को तमाचा मार दिया। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए तो पुलिस कर्मी मौके से चला गया। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह, सीओ शाहाबाद अनुज कुमार मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। अज्ञात लोगों पर लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बीती सात सितंबर को भी धर्मपाल के साथ लूट हुई थी तब तीन बदमाशों ने 33 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया था। पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया था, लेकिन एक शख्स अभी फरार है। अपर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मी द्वारा तमाचा मारे जाने की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed