फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Road Accident, The speeding car collided with the tree uncontrolled, three died and two are in critical

Hardoi Road Accident: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, तीन की मौत और दो की हालत गंभीर

Mon, 24 Jul 2023 03:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 24 Jul 2023 03:09 PM IST
सार

Hardoi News: हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Hardoi Road Accident, The speeding car collided with the tree uncontrolled, three died and two are in critical
Hardoi Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर चौपाल सागर के निकट एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर महामंत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं, जबकि घायलों का उपचार चल रहा है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कौशलपुरी निवासी राज ठाकुर (23) शहर के  एक कार शोरूम में नौकरी करता था।
विज्ञापन

रविवार रात वह घर से देहात कोतवाली क्षेत्र के महोलिया शिवपार निवासी अरुण गुप्ता ( 25), प्रखर गुप्ता उर्फ गोलू ( 24), आलूथोक निवासी वैभव मिश्रा (22) और हर्ष मिश्रा( 23) के साथ कार से निकला था। अरुण गुप्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा का नगर महामंत्री था।

विज्ञापन
विज्ञापन



गंभीर घायल को हायर सेंटर किया रेफर
घटना की जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार सवार सभी लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने अरुण गुप्ता ,राज ठाकुर और प्रखर गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। वैभव मिश्रा को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है, जबकि हर्ष मिश्रा की हालत गंभीर बताकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed