फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: PTI teacher beats student

Hardoi: पीटीआई शिक्षक ने छात्र को पीटा, पिता ने पुलिस से की शिकायत

Mon, 05 Dec 2022 04:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 05 Dec 2022 04:38 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: PTI teacher beats student
पिटाई का शिकार हुआ छात्र अयाज - फोटो : अमर उजाला

हरदोई जिले में माधौगंज कस्बे के एक पब्लिक स्कूल के पीटीआई शिक्षक ने छात्र की पिटाई कर दी। वह भी इसलिए कि वह स्कूल ड्रेस पहनकर नहीं आया था। छात्र अपनी सफाई देता रहा, लेकिन शिक्षक ने उसकी एक नहीं सुनी। मामले में छात्र के पिता ने शिक्षक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला सुल्हाड़ा निवासी अशफाक ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि बेटा मोहम्मद अयाज कस्बे के एक पब्लिक स्कूल में 11वीं का छात्र है। शनिवार को बेटा अपनी क्लास में था। इस बीच पीटीआई शिक्षक ने उसे अपने पास बुलाया और ड्रेस न पहन कर स्कूल आने के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन


आरोप है कि शिक्षक ने बिना छात्र की पूरी बात सुने ही उसके गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद प्लास्टिक की छड़ी से पीटने लगे। स्कूल मैदान में अपने साथी को इस तरह पिटते देख बाकी छात्र दहशत में आ गए। माधौगंज थानाध्यक्ष सुब्रत ने बताया कि शिकायत मिली है, मामले की जांच कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed