फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Pressured to convert religion by luring money, threatened on refusal

Hardoi: पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का बनाया दबाव, मना करने पर धमकाया, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 14 Jun 2023 06:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Jun 2023 06:23 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Pressured to convert religion by luring money, threatened on refusal
धर्म परिवर्तन प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

हरदोई जिले में बीमारी ठीक करने और पैसे देने का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। सुरसा थाना के ओदरा पचलाई गांव निवासी विजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि उसका गांव में अकेला घर परिवार है। गांव में ही राजा पास्टर और शिवनंदन पास्टर मिशनरी का स्कूल अवैध तरीके से चला रहे हैं।

विज्ञापन


ये लोग झाड़-फूंक के माध्यम से बीमारी ठीक करने का दावा करते हैं। आरोप है कि उसके पुत्र सौरभ को ब्रेन ट्यूमर है। इसी सिलसिले में वह पुत्र सौरभ को लेकर इनसे मिला। कई महीने इलाज के बाद भी जब बीमारी ठीक नहीं हुई तो उनसे बात की गई। युवक का आरोप है कि इन लोगों ने कहा कि धर्म परिवर्तन पूरे परिवार के साथ कर लो एक लाख रुपया भी देंगे और बीमारी भी ठीक कर देंगे।
विज्ञापन


युवक का आरोप है कि इन लोगों ने पांच हजार रुपये दिए और उसके पुत्र को जबरिया क्रॉस पहना दिया। युवक का कहना है कि जब उसने धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया तो इन लोगों ने धमकियां देना शुरू कर दिया है। कोतवाल ओपी सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्जकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed