फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Outpost in-charge suspended for negligence in the security of Kanwariyas

Hardoi: कांवड़ियों की सुरक्षा में लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित, एसपी ने की कार्रवाई

Sun, 04 Aug 2024 09:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 04 Aug 2024 09:44 PM IST
सार

Hardoi News: कांवड़ियों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Hardoi: Outpost in-charge suspended for negligence in the security of Kanwariyas
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदाेई जिले में कांवड़िए से हुई लूट के मामले में एसपी ने लापरवाही करने पर देहात कोतवाली के पिहानी चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। एक अन्य विवेचना में लापरवाही पर मझिला थाने के एक उपनिरीक्षक को भी निलंबित किया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुन्नेमियां चौराहा निवासी अमर गुप्ता 29 जुलाई को अपनी बाइक से बिलग्राम के राजघाट से गंगा जल लेकर कांवड चढ़ाने सकाहा मंदिर जा रहा था।

विज्ञापन


आधीरात के बाद लगभग साढ़े 12 बजे चरौली पुलिया के पास एक बाइक से आए तीन लाेगों ने अमर गुप्ता को रोक लिया। गांव का पता पूछने के बहाने रोकने वाले आरोपियों ने अमर गुप्ता के गले से सोने की चेन खींच ली और 19 हजार रुपये भी लूट लिए। घटना की रिपोर्ट देहात कोतवाली पुलिस ने दर्ज की थी। कांवड़िया के साथ हुई घटना में एसपी नीरज कुमार जादौन ने जांच के आदेश दिए थे। पिहानी चुंगी चौकी प्रभारी दिनेश कुमार को इसी मामले में एसपी ने निलंबित कर दिया है। साथ ही मझिला थाने के एक मामले में विवेचना के दौरान आरोपी को लेकर विस्तृत आपराधिक इतिहास का उल्लेख न करने के आरोप में एसपी ने मझिला के उपनिरीक्षक मोहम्मद तौफीक को भी निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed