{"_id":"69442c9ece054b71b80bf6a2","slug":"hardoi-notorious-cattle-smuggler-injured-in-police-firing-after-stealing-a-motorcycle-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: बाइक चोरी करने वाला शातिर पशु तस्कर पुलिस की गोली से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: बाइक चोरी करने वाला शातिर पशु तस्कर पुलिस की गोली से घायल
Thu, 18 Dec 2025 10:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 18 Dec 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
पशु तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल
- फोटो : अमर उजाला
सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात पुलिस और पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली बायें पैर में लगने से पशु तस्कर घायल हो गया। आरोपी के पास से 52 हजार रुपये, चोरी की बाइक, एक तमंचा, दो खोखा और एक कारतूस बरामद हुआ है। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरखेड़ा निवासी रीतेश पाल ने बृहस्पतिवार को हरपालपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसकी बाइक हरपालपुर के कमला हॉस्पिटल के पास से चोरी हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीओ हरपालपुर सतेंद्र सिंह का दावा है कि गंगा एक्सप्रेसवे के मुबारकपुर के पास निर्माणाधीन सर्विस लेन पर वाहनों की जांच का अभियान चलाया जा रहा था।
इस दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। इस पर आरोपी बाइक मोड़कर जाने लगा। पुलिस को देखकर उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसकी पहचान शाहजहांपुर जनपद के मदनापुर थानाक्षेत्र के इस्लामनगर निवासी आजाद के रूप में हुई। सीओ ने बताया कि आजाद शातिर पशु तस्कर है। उसके पास से 52 हजार रुपये, चोरी की बाइक बरामद हुई है। दावा किया कि बरामद रुपये चोरी के मवेशी बेचने पर आरोपी को मिले थे।
इस टीम से हुई मुठभेड़
सवायजपुर के थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार, उपनिरीक्षक शिव शंकर मिश्रा और राकेश कुमार, दीवान मनोज यादव, सिपाही आशुतोष गुप्ता, मुनेंद्र सिंह, संजय मौर्या और कृष्णवीर।
विज्ञापन
सात घटनाओं को दिया था अंजाम
सीओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि आजाद शातिर पशु तस्कर है। दिन के समय पशुओं की रेकी करने के बाद रात में अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देता था। हरदोई जनपद के पाली थाना क्षेत्र में मवेशी चोरी की चार घटनाओं को अंजाम दिया था। इसके अलावा पचदेवरा, सवायजपुर और हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में भी एक एक घटना को अंजाम दिया था।