Suicide: पति की फोटो सीने से लगाकर बिलख रही पत्नी, 'पता नहीं था कि मैं आखिरी बार आपके संग खाना खा रही हूं...'
यूपी के हरदोई जिले में युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार सुबह करीब चार बजे जब नैना की आंख खुली तो कमरे में पंखे के हुक में साड़ी के सहारे पति झूल रहा था। जिसे देखकर वह चीखने-चिल्लाने लगी। चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़ पड़े। आनन-फानन परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार फर्रुखाबाद के पांचालघाट जाकर कर दिया। परिजन उसके फांसी लगाने की कोई वजह नहीं बता सके। मृतक 5 भाइयों में सबसे छोटा था।
पति की फोटो सीने से लगाकर रोती रही पत्नी
राम बिचारे बुधवार शाम बाजार से पत्नी के लिए पनीर लेकर आया था। दोनों ने एक साथ बैठकर खाना खाया। देर रात दोनों काफी देर तक बातें भी करते रहे। इसके बाद दोनों सो गए। सुबह जब पत्नी उठी तो उसने पति को फांसी पर झूलते पाया। घटना के बाद से पत्नी नैना का रो-रोकर बुरा हाल है। वह पति की फोटो सीने से लगाकर बार-बार यही पूछ रही थी कि उसने ऐसा क्यों किया, एक बार तो कुछ बताया होता। उसे नहीं पता था कि वह पति के साथ आखिरी बार खाना खा रही है। उसकी बातें सुनकर लोगों की आंखों में आंसू आ गए।