फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hardoi news,Two sides clashed, knife moved

दो पक्ष भिड़े, चले चाकू

Sat, 25 Jun 2022 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Two sides clashed, knife moved
हरदोई। शहर के आवास विकास कालोनी में मोबाइल को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें चाकू से हमला किया गया। यह बवाल व्यापारी के बेटे को उठाकर ले जाने के बाद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आवास विकास निवासी अजय शनिवार रात लगभग नौ बजे घर में था। इस दौरान सिनेमा चौराहा स्थित खन्ना शू सेंटर के मालिक विंसी के बेटे ने अपने 25 से 30 साथियों के साथ घर में धावा बोल दिया।
विज्ञापन

इन लोगों ने युवक पर मोबाइल चुराने का आरोप लगाकर उसे घर से उठा लिया। उसने शोर मचाया, तो उसकी आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए और विरोध किया।
इस बात पर दोनों पक्षों में मारपीट होने के साथ ही चाकू चल गए। जिसमें कई लोग घायल हो गए। एक घंटे चले वबाल की सूचना मिलने पर पहुंचीं पुलिस ने पूछताछ की।
कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मोबाइल चुराने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed