फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi News, sticks and bricks went fiercely in two sides, one killed, 12 seriously injured

Hardoi News: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर, एक की मौत, 12 गंभीर रूप से घायल

Sat, 16 Jul 2022 12:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 16 Jul 2022 12:13 PM IST
सार

हरदोई जिले में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर एक दूसरे पर बरसाए गए। इस हमले में एक की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Hardoi News, sticks and bricks went fiercely in two sides, one killed, 12 seriously injured
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में आंगन में थूकने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इसमें 13 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची  पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर एक वृद्ध की मौत हो गई।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली  क्षेत्र के ग्राम बहलौली निवासी अमर सिंह (58) के परिवार के बच्चे शुक्रवार की देर शाम धीरज, रूप सिंह, निरंकार आदि छत पर लेटे हुए थे। इसी दौरान रूप सिंह ने पड़ोस में रहने वाले अरुण के घर के आंगन में थूक दिया, जिसको लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

अरुण और उनके परिवार के लोगों ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पत्थर और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें एक पक्ष से अमर सिंह, रूपवती, धीरज, रूप सिंह, लक्ष्मी, निरंकार और वह घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के अरुण सिंह ने बताया कि बेटी जूली घर के बाहर खड़ी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर सिंह के परिवार के रूप सिंह, धीरज और निरंकार ने बेटी को पकड़ कर खींच लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और पत्थर से हमला कर दिया, जिसमें उनके पक्ष के आकाश, अरुण, रोली, जूली, लालू, रत्ना और वह घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर देर रात अमर सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सीओ सिटी विनोद कुमार द्विवेदी ने बताया कि गुटखा खाकर थूकने को लेकर हुए विवाद हुआ है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed