फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: misdeed with Teenage girl, accused arrested

Hardoi: दादी को खाना देने जा रही किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 14 Aug 2024 06:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Aug 2024 06:27 PM IST
सार

Hardoi News: किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तार कर जेल भेजा।

विज्ञापन
Hardoi: misdeed with Teenage girl, accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के पाली में दादी को खाना देने जा रही किशोरी से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। पाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर दी। इसमें बताया कि वह अपने परिवार के साथ गांव में नए मकान में रहती है। इस मकान से 200 मीटर दूर पुराना मकान है। इसमें उसकी सास व अन्य परिजन रहते हैं।

विज्ञापन


मंगलवार की रात 8: 30 बजे उसकी चौदह वर्षीय पुत्री दादी को खाना देने के लिए पुराने मकान जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के रामू लोधी ने रास्ते में किशोरी दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। घर पहुंची किशोरी ने पूरी घटना मां को बताई। रात में ही किशोरी को लेकर उसकी मां थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करा दी। मंगलवार रात लगभग 11 बजे पुलिस ने रामू को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। बुधवार सुबह सीओ शाहाबाद अनुज मिश्रा ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिजनों व ग्रामीणों से घटना को लेकर जानकारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed