{"_id":"6b0c000e49b7c8edf2049025","slug":"hardoi-machine-operator-dies-by-jumping-in-front-of-a-train-incident-occurs-just-hours-before-his-examination-2026-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: मशीन ऑपरेटर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, वरीक्षा से चंद घंटे पहले की घटना, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: मशीन ऑपरेटर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, वरीक्षा से चंद घंटे पहले की घटना, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 29 Nov 2026 04:06 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 29 Nov 2026 04:06 PM IST
सार
Hardoi News: बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में वरीक्षा से पहले मशीन ऑपरेटर ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जैकेट में मिले आधार कार्ड से पहचान कर पुलिस ने परिजनों व प्रधान को सूचना दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में वरीक्षा से चंद घंटे पहले ग्रेनाइट कंपनी के मशीन ऑपरेटर ने रविवार सुबह बालामऊ-सीतापुर पैसेंजर ट्रेन से कटकर जान दे दी। जैकेट से मिले आधार कार्ड में दर्ज ब्योरे के जरिए परिजनों को सूचना दी गई। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी सुरजीत (25) राजस्थान में एक ग्रेनाइट कंपनी में मशीन ऑपरेटर थे।
विज्ञापन
बीते बुधवार की सुबह ही वह राजस्थान से घर आए थे। दरअसल 26 नवंबर को उनकी चचेरी बहन की शादी थी। साथ ही रविवार को उनकी वरीक्षा भी होनी थी। मां बिट्टारानी ने बताया कि रविवार सुबह लगभग आठ बजे वह स्कूटी से गांव से बिना कुछ बताए निकल गए थे। इसके बाद लगभग साढ़े नौ बजे उनका शव बालामऊ सीतापुर रेलवे ट्रैक पर सादीपुर के पास पिलर संख्या 14/12 व 14/13 के बीच पड़ा मिला।
विज्ञापन
Trending Videos
आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं
बालामऊ सीतापुर पैसेंजर ट्रेन के लोकोपायलट ने स्टेशन अधीक्षक को किसी युवक के ट्रेन के सामने कूद जाने की सूचना दी। इस पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की तो शव की जैकेट में आधार कार्ड मिला। इसके जरिए सिकंदरपुर के प्रधान गुड्डू सिंह को सूचना दी गई। शव से कुछ ही दूरी पर सुरजीत की स्कूटी भी खड़ी मिली। कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने बताया है कि रविवार को सुरजीत की वरीक्षा होनी थी। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था।
