फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: LLB student burnt alive along with his bike due to falling of high tension line

Hardoi: एचटी लाइन गिरने से बाइक समेत जिंदा जल गया एलएलबी का छात्र

Sat, 28 Dec 2024 05:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 28 Dec 2024 05:50 PM IST
सार

Hardoi News: हाईटेंशन लाइन गिरने से बाइक समेत एलएलबी का छात्र जिंदा जल गया। घटना अतरौली थाना क्षेत्र में जगसरा परसा मार्ग पर हुई। मामले में अधिशासी अभियंता, एसडीओ और अवर अभियंता पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Hardoi: LLB student burnt alive along with his bike due to falling of high tension line
अनुपम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से एलएलबी का छात्र बाइक समेत जिंदा जल गया। परिजनों ने बिजली विभाग के जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के भाई की तहरीर पर अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


अतरौली थानाक्षेत्र के परसा गांव निवासी अनुपम मिश्रा (25) रघुनंदन सिंह पीजी कॉलेज सरवा में एलएलबी अंतिम वर्ष का छात्र था। भाई उत्तम मिश्रा के मुताबिक अनुपम शनिवार सुबह बाइक से परीक्षा देने कॉलेज गया था। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे कॉलेज से लौट रहा था। अतरौली थाना क्षेत्र में जगसरा-परसा मार्ग पर परशुराम बाबा के स्थान के पास जर्जर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर बाइक पर गिर गया। बाइक में आग लग गई। आग की चपेट में बाइक चला रहा अनुपम भी आ गया। देखते ही देखते बाइक और अनुपम जल गए। घटनास्थल से अनुपम का गांव लगभग 500 मीटर दूर था। ग्रामीणों को जानकारी मिली तो भागते हुए मौके पर पहुंचे और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बाइक और अनुपम जल चुके थे।
विज्ञापन


अनुपम छह भाई-बहनों में पांचवें नंबर का था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बिजली विभाग के अभियंताओं के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। मौके पर पहुंचे उपखंड अधिकारी शाबान खान ने लाइन बदलवाने का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीणों का रुख देखकर वह मौके से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई उत्तम की तहरीर पर अधिशासी अभियंता अजय कनौजिया, उपखंड अधिकारी शाबान खान और अवर अभियंता ओम प्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी रमेश सेंगर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed