{"_id":"6415989a1f3b0c7d3c0bf72a","slug":"hardoi-lightning-struck-the-school-building-four-students-got-scorched-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: स्कूल भवन पर गिरी आकाशीय बिजली, चार छात्र झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: स्कूल भवन पर गिरी आकाशीय बिजली, चार छात्र झुलसे
Sat, 18 Mar 2023 04:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 18 Mar 2023 04:25 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दहशत फैल गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार स्कूली बच्चे झुलस गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
हरदोई जिले के हरियावां में विकास क्षेत्र के हिंगुआपुर प्राथमिक स्कूल में शनिवार दोपहर 12 बजे बारिश के दौरान अचानक तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दहशत फैल गई। बिजली प्रधानाचार्य कार्यालय की छत पर गिरी। बिजली गिरने से स्कूल में पड़ी विद्युत लाइन जल गई और इसकी धमक से कई जगह का प्लास्टर उखड़ कर कर दूर जा गिरा।
विज्ञापन
बिजली की तेज आवाज से सभी बच्चे सहम गए। आवाज सुनकर गांव के लोग स्कूल की ओर दौड़ पड़े। अभिभावक अपने अपने बच्चों को खेजने लगे। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कक्षा चार के छात्र वैभव के पीठ में छाले पड़े मिले। इसी कक्षा के नितिन के गाल पर सूजन व पैर में छाले पड़ गए। कक्षा चार के ही गौरव के हाथ में जलन व पीठ में छाले पड़ गए।
विज्ञापन
पीयूष की पीठ में छाले दिखाई दिए। अभिभावक झुलसे हुए बच्चों को इलाज के लिए अपने साथ ले गए हैं। प्रधानाचार्य विकास कुमार ने बताया कि बच्चों को पढ़ाते समय यह हादसा हुआ है। स्कूल भवन में दरार भी आ गई है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन