{"_id":"645d08e893e5555d7600c4f8","slug":"hardoi-leopard-entered-the-population-injured-12-including-three-women-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: आबादी में घुसा तेंदुआ, तीन महिलाओं समेत 12 को किया घायल, गांव में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: आबादी में घुसा तेंदुआ, तीन महिलाओं समेत 12 को किया घायल, गांव में दहशत का माहौल
Thu, 11 May 2023 09:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 11 May 2023 09:05 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में गर्रा नदी की कछार से निकला तेंदुआ आबादी में पहुंच गया। तेंदुए ने 12 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इससे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
तेंदुए को भगाते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले के सांडी में गर्रा नदी की कछार से निकल कर एक तेंदुआ गुरुवार की शाम आबादी में पहुंच गया। तेंदुए ने तीन महिलाओं समेत 12 लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इससे ग्रामीण दहशत में आ गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए जुटी हुई है, लेकिन हमले के बाद से तेंदुआ नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम मुरौली कठेरिया में शाम करीब 6.30 बजे तेंदुआ जंगल से आबादी की ओर आ गया। इससे बाग में मौजूद महिला रामलडेती, राखी, उषा, भगवान शरण और खेत में जानवरों के घास काट रहे रामू कुशवाहा, गोविंद सहित करीब एक दर्जन लोगों को घायल कर दिया। तेंदुआ आने की सूचना गांव में खलबली मच गई। लोगों का कहना है कि तेंदुआ गांव निवासी ग्राम लड़ैती पत्नी रामस्वरूप की झोपड़ी में घुस गया।
विज्ञापन
उसे निकालने के लिए लोगों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। तेंदुआ करीब एक दर्जन लोगों पर हमला करते हुए आबादी की ओर बढ़ गया। ग्राम प्रधान सत्येन्द्र कुमार सिंह ने पुलिस व वन विभाग को अवगत कराया है। वहीं घायलों को सीएचसी बिलग्राम में उपचार के लिए ले जाया गया। डीएफओ शशिकांत अमरेश ने बताया कि घटनास्थल पर टीम के साथ पहुंच चुके हैं। कांबिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन