{"_id":"6afc9130d2628fef2b0b2139","slug":"demand-for-chief-election-commissioner-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-160325-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मुख्य चुनाव आयुक्त से मांगा इस्तीफा, रद्द हो विशेष गहन पुनरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मुख्य चुनाव आयुक्त से मांगा इस्तीफा, रद्द हो विशेष गहन पुनरीक्षण
विज्ञापन
फोटो-44-नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार को ज्ञापन देते संदीप पांडेय, अभिषेक पटेल व अन्य। स्रोत स्वयं
हरदोई। सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) समता किसान मजदूर संगठन और भाकियू कृषक दल ने संयुक्त रूप से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा मांगा गया है। साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द किए जाने की मांग भी की गई है।
सोशलिस्ट पार्टी के प्रधान महासचिव मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडेय के नेतृत्व में नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कहा गया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तत्काल इस्तीफा दें। मतदाता सूचियों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में उन्हें दंडित किए जाने की मांग भी की गई है। विशेष गहन पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया रद्द किए जाने और सामान्य तरीके से नाम जोड़ने घटाने की प्रक्रिया को ही मान्य किए जाने की मांग भी ज्ञापन में की गई है। काटे गए नामों को जोड़ने के लिए फॉर्म छह का इस्तेमाल किए जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा गया कि यह फॉर्म नए मतदाता के लिए होता है। उस फॉर्म में यह घोषणा करनी पड़ती है कि पहले कभी वह मतदाता नहीं थे।
ईवीएम पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाए जाने, मतपत्र को वापस लाए जाने की मांग भी ज्ञापन में की गई है। ज्ञापन देने वालों में समता किसान मजदूर संगठन की रिचा सिंह, भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित, सोशलिस्ट पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम कनौजिया, प्रदेश महासचिव अभिषेक पटेल जिला महासचिव अशोक भारती आदि मौजूद रहे।