{"_id":"6afc91ad4f22939f290b8cb3","slug":"wife-dies-by-suicide-after-consuming-poison-13-years-into-a-love-marriage-hardoi-news-c-213-1-hra1004-160287-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्रेम विवाह के 13 साल बाद पत्नी ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्रेम विवाह के 13 साल बाद पत्नी ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
फोटो- 23- किरण। फाइल फोटो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के सौआ में प्रेम विवाह के 13 साल बाद विवाहिता ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पति का कहना है कि पत्नी किसी युवक से फोन पर बात करती थी। मना करने पर जहर खा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
सौआ निवासी सुगम मजदूरी करते हैं। बताया कि वर्ष 2013 में गांव निवासी रामदयाल की बेटी किरन (32) से प्रेम विवाह किया था। सुगम ने बताया कि दो माह से किरन किसी युवक से फोन पर बात कर रही थी। रविवार को उन्होंने इस बारे में किरन से पूछा लेकिन किरन ने कोई जवाब नहीं दिया। बाद में मोबाइल की रिकॉर्डिग सुनने पर किरन और युवक के बीच बातचीत का पता चला।
मंगलवार सुबह लगभग 5:30 बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद किरन लघुशंका जाने की बात कहकर बाहर चली गई। कुछ देर बाद वापस आने पर किरन ने सुगम से बच्चों और अपना ख्याल रखने को कहा। साथ ही बताया कि उसने जहर खा लिया है। कुछ देर बाद किरन की हालत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। पति उसे मेडिकल कॉलेज ले गया। यहां कुछ देर बाद किरन की मौत हो गई। मृतका के परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घरेलू विवाद में जहर खाने की बात अभी तक की जांच में सामने आई है।