Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two dead, including the son of a former village head, and two injured in a collision between motorcycles

Hardoi News: बाइकों की टक्कर में पूर्व प्रधान के बेटे समेत दो की मौत, दो घायल

Tue, 17 Nov 2026 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Two dead, including the son of a former village head, and two injured in a collision between motorcycles
पाली (हरदोई)। शाहाबाद मार्ग पर गोपालपुर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर शाम दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक गुजीदेई के पूर्व प्रधान का पुत्र है। दो युवक घायल हुए हैं। घायलों को शाहाबाद सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पाली थाना क्षेत्र के गुजीदेई निवासी सुधीर (23) खेती करते थे। उनके दिवंगत पिता अनिल कुमार गुजीदेई के प्रधान रहे थे। मंगलवार शाम वह बाइक से घर से निकले थे। उनके साथ गांव का गौरव उर्फ अनुभव (23) भी था। पाली शाहाबाद मार्ग पर दूसरी बाइक से आ रहे सिंगुलापुर निवासी सौरभ (23) की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। सौरभ के साथ प्रिंस (24) भी सवार था। गोपालपुर पेट्रोल पंप के पास दोनों बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। घटना में सुधीर और सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के सिर में गंभीर चोटें हैं। गौरव और प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शाहाबाद सीएचसी ले जाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दोनों बाइकों को पुलिस ने पाली थाने में खड़ा करा दिया है। सीओ शाहाबाद संतोष सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मौके से हेलमेट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन





नौ मई को प्रेमिका ने मार दिया था सुधीर के गुप्तांग पर ब्लेड
हादसे में जान गंवाने वाला सुधीर इस वर्ष मई में हुई एक घटना के कारण चर्चा में आया था। छह मई को सुधीर की शादी हुई थी। सुधीर का प्रेम प्रसंग रिश्तेदारी की एक महिला के साथ था। शादी का पता चलने पर महिला ने नौ मई को दोपहर दो बजे सुधीर को फोन कर परेली और कुरसेली के बीच पावर हाउस के पास मिलने के बहाने बुलाया था। इस दौरान ब्लेड से सुधीर के गुप्तांग पर वार कर दिया था। इस मामले में महिला के खिलाफ प्राथमिकी भी पाली थाने में दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed