Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Those responsible completely forgot to restore the road that had been dug up to lay pipelines.

Hardoi News: पाइपलाइन डालने के बाद खोदी गई सड़क बनाना ही भूल गए जिम्मेदार

Tue, 17 Nov 2026 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Those responsible completely forgot to restore the road that had been dug up to lay pipelines.
फोटो 33: माधौगंज के शाहब्दा में क्षतिग्रस्त खड़ंजा। संवाद  
हरदोई। तरक्की की उम्मीद में गांवों तक पहुंची जल जीवन मिशन की सौगात अब ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन चुकी है। बिलग्राम और माधौगंज क्षेत्र के कई गांवों में पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कों को तो छलनी कर दिया गया लेकिन मरम्मत के नाम पर विभागों ने अपनी आंखें मूंद ली हैं।
विज्ञापन


पाइपलाइन बिछाने के लिए गांवों में सड़कों की खोदाई की गई थी। निविदा की शर्तों के मुताबिक काम पूरा होने के बाद सड़कों को पहले जैसी स्थिति में बहाल किया जाना था लेकिन कई स्थानों पर ऐसा नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों और वाहन चालकों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खराब रास्तों पर दोपहिया वाहनों से निकलना मुश्किल हो रहा है। बरगांवा में डामर रोड के किनारे पाइपलाइन डालने के बाद जिम्मेदार नाली को बंद करना ही भूल गए। सड़क किनारे गहरी नाली खुली होने से मार्ग की चौड़ाई कम हो गई है। इससे सड़क संकरी हो गई और आमने-सामने से वाहनों के गुजरने में परेशानी होती है। वाहन चालकों को दुर्घटना की आशंका के बीच सावधानी से निकलना पड़ता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने खुद से मिट्टी आदि डालकर बराबर किए मार्ग
बिलग्राम। नल से गांवों में पानी पहुंचाने के लिए डाली गई पाइपलाइन के लिए खोदी गईं सड़कों से गांवों के भीतर कहीं डामर खोद कर गहरी खंती बना दी गई तो कहीं समय बीतते-बीतते खंती पर घास उग आई। क्षेत्र के 79 ग्राम सभाओं में कहीं न कहीं सड़क खोदकर लाइन बिछाई गई जो बाद में डेढ़ से दो वर्ष तक छोड़ दी गई। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियां हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामसभा तकिया बरगांवा के निवर्तमान प्रधान पति राकेश कुमार ने बताया कि योजना के तहत ठेकेदार ने डामर खोद दिया इससे सड़क कम चौड़ी हो गई जो आज भी वैसी ही पड़ी हुई है। ठेकेदारों ने उस पर दोबारा काम नहीं किया। ग्रामीणों ने कई बार उच्च अधिकारियों को सूचित किया फिर भी किसी के भी स्तर से मिट्टी व डामर डालकर मार्ग चौड़ा नहीं किया गया। करीब डेढ़ किलोमीटर की सड़क के किनारे खंती बनी हुई है।
ग्राम कुतुवापुर निवर्तमान प्रधान उमाशंकर का कहना है कि उनकी ग्रामसभा के मजरे कुतुवापुर, कलेनापुर चकपुरवा में गांवों के भीतर खड़ंजे को उखाड़ कर बीचो बीच लाइन बिछाई गई। विभागीय लापरवाही के कारण अभी भी ठेकेदारों ने मिट्टी नहीं डलवाई और न ही बराबर की। मजबूरी में किसानों ने खेतों से मिट्टी लाकर खड़ंजे को बराबर किया। (संवाद)

टंकी बनी, सड़कें भी खोदीं लेकिन नहीं मिला आज तक पानी
माधौगंज। ग्राम सभा शाहब्दा में जल जीवन मिशन के तहत टंकी का निर्माण कराया गया और गांव में भूमिगत पाइपलाइन डाली गई। इसके लिए सड़क को बीच से खोद दिया गया लेकिन इसके बाद ठेकेदार ने सड़क को सही तरीके से ठीक नहीं कराया। खड़ंजे की ईंट भी बेतरतीब रख दी गईं। इससे रात-दिन में निकलने वाले ग्रामीणों को दिक्कतें होती हैं। वहीं पाइपलाइन के लीकेज के कारण जलभराव भी हो जाता है। कई बार टंकी का ट्रायल कराया गया लेकिन लीकेज अभी तक खत्म नहीं कर पाए, पानी की सप्लाई भी नहीं होती। ग्रामसभा के सभी छह मजरों में भी पाइपलाइन डाली गई है लेकिन अभी तक कहीं भी पानी नहीं पहुंचा जबकि रास्ते सभी खराब हो गए हैं। शाहब्दा निवासी शंकर का कहना है कि टंकी बनी, सड़कें खुद गईं लेकिन पानी आज तक नहीं मिला। ठेकेदार ने गलियों में ऐसे ही ईंटें और मलबा भरकर इतिश्री कर ली। (संवाद)



भूमिगत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गईं सड़कों को दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी संबंधित फर्म की है। मार्गों को दिखवाया जा रहा है जहां पर भी गड़बड़ी होगी वहां पर काम कराया जाएगा। -मनीष गंगवार, अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण

फोटो 33: माधौगंज के शाहब्दा में क्षतिग्रस्त खड़ंजा। संवाद  

फोटो 33: माधौगंज के शाहब्दा में क्षतिग्रस्त खड़ंजा। संवाद  

फोटो 33: माधौगंज के शाहब्दा में क्षतिग्रस्त खड़ंजा। संवाद  

फोटो 33: माधौगंज के शाहब्दा में क्षतिग्रस्त खड़ंजा। संवाद  

फोटो 33: माधौगंज के शाहब्दा में क्षतिग्रस्त खड़ंजा। संवाद  

फोटो 33: माधौगंज के शाहब्दा में क्षतिग्रस्त खड़ंजा। संवाद  

फोटो 33: माधौगंज के शाहब्दा में क्षतिग्रस्त खड़ंजा। संवाद  

फोटो 33: माधौगंज के शाहब्दा में क्षतिग्रस्त खड़ंजा। संवाद  

फोटो 33: माधौगंज के शाहब्दा में क्षतिग्रस्त खड़ंजा। संवाद  

फोटो 33: माधौगंज के शाहब्दा में क्षतिग्रस्त खड़ंजा। संवाद  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed