{"_id":"65edd1f86f84ac98a004cfbf","slug":"hardoi-kinnar-came-forward-to-save-and-educate-her-daughter-club-honored-her-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: बेटी बचाओ-पढ़ाओ के लिए आगे आई किन्नर, क्लब ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: बेटी बचाओ-पढ़ाओ के लिए आगे आई किन्नर, क्लब ने किया सम्मानित
Sun, 10 Mar 2024 09:02 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 10 Mar 2024 09:02 PM IST
विज्ञापन
इनर व्हील क्लब ने किन्नर काजल को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनर व्हील क्लब हरदोई डॉटर्स ऑफ दुर्गा (डीओडी) की ओर से महिला दिवस पर एक रेस्टोरेंट में ऐसी मां को सम्मानित किया गया जो स्वयं तो मां बन सकती है लेकिन, समाज को बड़ा संदेश देने का काम कर रही है। किन्नर समुदाय की काजल ने एक बेटी को गोद लिया है। एक दंपती ने सात बेटियों में से सबसे छोटी बेटी को पालन-पोषण के लिए काजल को दिया है। बच्ची अब पांच साल की हो गई है।
विज्ञापन
इसे पढ़ने के लिए स्कूल भी भेजती हैं। बेटी के भविष्य के लिए अपना मकान भी नाम कर दिया है। क्लब की प्रेसिडेंट रागिनी तिवारी, चार्टर प्रेसिडेंट व जेड पीसी चित्रा बाजपेई, जेड पीसी व आईपीपी राखी दुवेदी, उपाध्यक्ष सुप्रिया सेठ, सचिव रुपाली खन्ना, कोषाध्यक्ष पारुल तिवारी, आईएसओ सोनिया मिश्रा, एडिटर शिल्पी पांडे, क्लब सदस्य डॉ. शिवानी मिश्रा, नेहानारायण, इंदू शुक्ला, पूजा जैन, रेनू शुक्ला, सीमा गौर, नीलम, चेतना व संगीता श्रीवास्तव, किन्नर समुदाय की रिंकी व प्रियंका ने काजल को सम्मानित किया।
विज्ञापन