फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Illegal arms manufacturing factory caught, two arrested

Hardoi: 10 दिन में तीसरी अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार

Mon, 08 Apr 2024 07:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 08 Apr 2024 07:07 PM IST
सार

हरदोई जिले में काेतवाली पुलिस और एसओजी ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 10 तमंचे, उपकरण और दो कारतूस भी मिले हैं।

विज्ञापन
Hardoi: Illegal arms manufacturing factory caught, two arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जनपद में अवैध शस्त्र बनाए जाने का कारोबार तेजी से बढ़ा है। पुलिस ने पिछले 10 दिन के अंदर अवैध शस्त्र बनाने की तीसरी फैक्टरी पकड़ी है। शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार कर 10 तमंचे बरामद किए गए हैं। दो कारतूस और दो खोखों के साथ ही अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण भी पुलिस ने बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि रविवार को शहर कोतवाली पुलिस हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर कसरावां मोड़ के पास वाहनों की जांच का अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि कसरावां जाने वाली सड़क के पास आम के बाग के किनारे बनी झोपड़ी में कुछ लोग अवैध शस्त्र बना रहे हैं। इस पर शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी मौके पर पहुंची। यहां से पुलिस ने टड़ियावां थाना क्षेत्र के मोहकमपुरवा निवासी जगदीश और गुलरीपुरवा निवासी शिशुपाल को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

मौके से 10 तमंचे, दो कारतूस और दो खोखे बरामद हुए। शस्त्र बनाने के उपकरण भी मिले। पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि तमंचे बनाकर अलग-अलग स्थानों पर बेचते हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र, सीओ सिटी अंकित मिश्रा, शहर कोतवाल संजय पांडेय मौजूद रहे। बताया गया कि पुलिस 10 दिन में 21 अवैध शस्त्र बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले 30 मार्च और छह अप्रैल को अवैध फैक्टरी पकड़ी गई थी।

 

ये है खुलासा करने वाली टीम
घटना का खुलासा करने वाली टीम में शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह और विनोद कुमार शर्मा, सर्विलांस टीम के प्रभारी निरीक्षक आशीष सिंह, एसओजी के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार मिश्रा, दीवान रामकृष्ण द्विवेदी, सर्विलांस टीम के सिपाही ओमवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed