{"_id":"697243ef985a70a81101d33d","slug":"hardoi-ig-advises-working-with-awareness-and-sensitivity-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: जागरुकता और संवेदनशीलता के साथ काम करने की नसीहत दे गए आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: जागरुकता और संवेदनशीलता के साथ काम करने की नसीहत दे गए आईजी
Thu, 22 Jan 2026 09:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 22 Jan 2026 09:10 PM IST
सार
Hardoi News: आईजी किरण एस ने कहा कि नियोजित अपराध रोकने के साथ दोषियों को सजा दिलाना भी जरूरी है।
विज्ञापन
आईजी ने कोतवाली का निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ जोन के आई किरण एस ने बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस लाइन में राजपत्रित अधिकारियों और न्यायालय पैरवकारों के साथ बैठक की। साइबर थाने के निरीक्षण के साथ ही शहर कोतवाली का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जागरुकता और संवेदनशीलता के साथ काम करने की नसीहत पुलिस को दी।
लखनऊ जोन के आईजी का पदभार संभालने के बाद पहली बार जिले में आए किरण एस ने अधिकारियों से औपचारिक परिचय प्राप्त करने के बाद साइबर थाने का निरीक्षण किया। यहां साइबर थाने की कार्य प्रणाली, अब तक दर्ज हुए मामलों के साथ ही निस्तारित मामलों के बारे में पूछा। पुलिस लाइन सभागार में राजपत्रित अधिकारियों और न्यायालय पैरवकारों के साथ बैठक में कार्य करने में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसी बीच पत्रकारों से बातचीत में आईजी ने कहा कि नियोजित अपराध रोकना शासन की प्राथमिकता है।
साथ ही साइबर क्राइम की रोकथाम पर काम किया जा रहा है। इन सबसे महत्वपूर्ण यह भी है कि दोषियों को न्यायालय से सजा भी मिले। इसको लेकर पैरवकारों से चर्चा की गई है। हरदोई ही नहीं अन्य जनपदों में भी यह समस्या आ रही है कि गवाह न्यायालय में नहीं आ रहे हैं। इस पर योजनाबद्ध ढंग से काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पुलिस सक्रिय है, लेकिन और अधिक जागरुकता और संवेदनशीलता से कार्य करना जरूरी है। निरीक्षण में आईजीआरएस की स्थिति पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि जो स्थिति है, वही बनाए रखनी है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि आईजीआरएस में हरदोई जनपद को प्रदेश में पहला स्थान मिला था। शहर कोतवाली के निरीक्षण में आईजी ने सभी अभिलेखों के साथ ही उपलब्ध संसाधनों का भी जायजा लिया। निरीक्षण और बैठकों के दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, सहयक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम, अभिसूचना इकाई के प्रभारी निरीक्षक अमित ठेनुआ भी मौजूद रहे।
बोले आईजी, कोई फायरिंग करेगा तो बचाव में पुलिस भी करेगी
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की हर रात 50 गांवों में रात्रि चौपाल के प्रयास की सराहना आईजी ने की। उन्होंने कहा कि यह अच्छा प्रयास है। कहा कि शहर बढ़ रहा है, क्योंकि गांव भी विकसित हो रहे हैं। शहर के साथ गांवों में भी आबादी बढ़ी है और संसाधन भी बढ़े हैं। मुठभेड़ को लेकर पूछे गए सवाल पर आईजी किरण एस ने कहा कि पुलिस कभी किसी पर हमलावर नहीं होती। कोई फायरिंग करेगा और वो भी जो शातिर है तो बचाव में पुलिस फायर करती ही है। इसी में गोली लगने से शातिर घायल होते हैं।