{"_id":"6acb27ce713baaddfe0b05ac","slug":"hardoi-husband-hacks-wife-to-death-with-an-axe-blood-stained-body-found-in-the-field-police-investigating-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या, खेत में पड़ा मिला रक्तरंजित शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या, खेत में पड़ा मिला रक्तरंजित शव, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 11 Oct 2026 11:38 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:38 AM IST
सार
Hardoi News: शहर कोतवाली क्षेत्र के घमोइया गांव में एक पति ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद मृतका का शव मकान के पास स्थित खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के घमोइया में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पत्नी का शव मकान के पड़ोस में ही स्थित खेत में पड़ा मिला। घमोइयां निवासी लल्ला सिंह मजदूरी करता था। पांच साल पहले उसकी शादी हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के नगरा निवासी दुर्गा (24 )के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार सुबह लगभग नौ बजे ग्रामीणों ने यूपी 112 पर दुर्गा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या किए जाने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि पति ने ही पत्नी की हत्या की है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन