{"_id":"6a9911091db362958c0d35cb","slug":"hardoi-husband-fires-at-wife-with-licensed-rifle-she-is-in-critical-condition-after-being-shot-in-the-abdomen-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: पति ने लाइसेंसी राइफल से पत्नी पर झोंका फायर, पेट में गोली लगने से गंभीर, सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: पति ने लाइसेंसी राइफल से पत्नी पर झोंका फायर, पेट में गोली लगने से गंभीर, सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर
Thu, 03 Sep 2026 11:47 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:47 AM IST
सार
Hardoi News: शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक पति ने अपनी पत्नी को लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी। पेट में गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया।
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक पति ने अपनी पत्नी को लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के मिश्रीपुर निवासी दुर्गा प्रसाद ने अपनी पत्नी दुर्गावती को लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी। पेट में गोली लगने से दुर्गावती गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घायल महिला के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है और आरोपी पति की तलाश में दबिश दी जा रही है
विज्ञापन