UP: ‘तूने शादी कैसे की?’ प्रेमिका ने युवक का किया खूनी हश्र, ब्लेड से काटा प्राइवेट पार्ट, मेडिकल कॉलेज रेफर
Hardoi Blade Attack News: छह मई को हुई शादी के चौथे दिन प्रेमिका ने युवक को खेत में बुलाकर उसके प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया। युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।
विस्तार
शाहाबाद सीएचसी से युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी बीती छह मई को हुई थी। गांव निवासी एक विवाहिता से उसका प्रेम प्रसंग था। युवक ने बताया कि रविवार दोपहर विवाहिता ने उसे फोन कर पड़ोसी गांव के खेत में मिलने के लिए बुलाया।
ब्लेड निकालकर प्राइवेट पार्ट पर मार दिया
इस दौरान प्रेमिका ने युवक के शादी कर लेने पर नाराजगी जताई और इसी बीच ब्लेड निकालकर प्राइवेट पार्ट पर मार दिया। अचानक हुई घटना से सकपकाए युवक ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों के साथ वह सीएचसी पहुंचा और इसी बीच पुलिस भी पहुंच गई।
महिला को हिरासत में लिया गया है
सीएचसी से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर शाहाबाद कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि घटनास्थल पाली थाना क्षेत्र में है। वहीं, प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। थानाध्यक्ष पाली सोमपाल गंगवार ने बताया कि घटना हुई है और महिला को हिरासत में लिया गया है।