फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi: Five members of inter-state vehicle thief gang arrested

हरदोई: अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, चोरी की 13 बाइकें और दो ट्रैक्टर बरामद

Fri, 14 Aug 2020 11:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 14 Aug 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Five members of inter-state vehicle thief gang arrested
पुलिस की गिरफ्त में चोर - फोटो : amar ujala
हरदोई जिले की अतरौली पुलिस ने पांच अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी के दो ट्रैक्टर और 13 बाइकें बरामद कीं हैं। ये वाहन लखनऊ और सीतापुर से चुराए गए थे। शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव ने बताया कि अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी गुरुवार शाम सारंगपुर चौकी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान सारंगपुर चौकी के निकट बाड़िलबाबा तिराहा मोड़ के पास आम के बाग में कुछ संदिग्ध लोगों के मौजूद होने की जानकारी मिली। इस पर कोतवाल टीम के साथ वहां पहुंच गए। मौके से सुनील गुप्ता पुत्र महेश्वर गुप्ता निवासी मंझार, राजेश पुत्र छोटा निवासी सांडा, श्याम सरन पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी टिठई, मलखान पुत्र मेहंदीलाल निवासी तरखल थाना अतरौली और विमलेश उर्फ महात्मा पुत्र बाबूराम निवासी खजुआ थाना मोहम्मदी जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 

इनके कब्जे से चोरी की 13 बाइकें और दो ट्रैक्टर बरामद हुए। एएसपी ने बताया कि ये शातिर हरदोई, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी आदि जनपदों में वाहन चोरी कर दूसरे राज्यों में बेचते थे। एसपी अमित कुमार ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। टीम में अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी, एसआई महेंद्र सिंह, दीवान संतोष सिंह, सिपाही पंकज कुमार, जय प्रकाश वाजपेयी, हर्षेंद्र बहादुर सिंह, अरुण कुमार यादव, दीपक कुमार, राहुल यादव और जय प्रकाश शामिल हैं।

चार साल पहले 17 वाहनों के साथ पकड़ा गया था सुनील
2017 में सुनील गुप्ता चोरी के 17 वाहनों के साथ गिरफ्तार किया गया था। 2016 में भी वह चोरी के सात वाहनों के साथ पकड़ा गया था। सुनील पर छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें तीन हरदोई के अतरौली थाने में दर्ज हैं जबकि गैंगस्टर समेत कई अन्य मामले लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाने में दर्ज हैं।

 
विज्ञापन

नाम बदलकर चोरी करता था विमलेश
पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार वाहन चोर विमलेश नाम बदलकर घटनाओं को अंजाम देता था। लखीमपुर में उसे कुछ लोग विमलेश के नाम से तो कुछ महात्मा के नाम से जानते हैं। मोहम्मदी व आसपास के इलाकों में उसे राजू के नाम से जाना जाता है। लखनऊ के आसपास उसकी पहचान कल्लू के रूप में है। उस पर नौ मामले दर्ज हैं। शाहजहांपुर के कांठ और पुवायां थाने में, सीतापुर के हरगांव थाने में,  लखीमपुर के मोहम्मदी थाने में और हरदोई के अतरौली थाने में उस पर कुल नौ मामले दर्ज हैं। इसी तरह राजेश और श्याम सरन पर लखनऊ के काकोरी, बलिया के दुबहरण थाने में मामले दर्ज हैं।

लखनऊ से चोरी हुए थे ट्रैक्टर
प्रभारी निरीक्षक अतरौली संतोष तिवारी ने बताया कि बरामद ट्रैक्टर लखनऊ के इंटौजा और काकोरी से चोरी किए गए थे। लखनऊ के ही काकोरी, ठाकुरगंज, मलिहाबाद, कृष्णानगर से चोरी हुईं बाइकें भी मिली हैं। सीतापुर के सिंधौरी से चोरी हुईं तीन बाइकें भी बरामद हुईं हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed