फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Fire Massive fire breaks out in a disposable plate and bowl factory causing losses worth millions

Hardoi Fire: दोना-पत्तल फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का नुकसान…फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां रेस्क्यू में जुटीं

Sat, 06 Dec 2025 10:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 06 Dec 2025 10:49 AM IST
सार

Hardoi News: हरदोई के टूरू पुरवा में शनिवार सुबह दोना-पत्तल फैक्टरी में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, जिसमें मालिक का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। कर्मचारियों की तत्परता से गैस सिलिंडर सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।

विज्ञापन
Hardoi Fire Massive fire breaks out in a disposable plate and bowl factory causing losses worth millions
hardoi fire accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में कोतवाली देहात क्षेत्र के टूरू पुरवा में शनिवार सुबह दोना-पत्तल की फैक्टरी में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि फैक्टरी के ऊपर आग की ऊंची-ऊंची लपटें और आसपास धुएं की धुंध छाई रही। मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंचीं। दमकल कर्मियों के आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन

आग के दौरान कर्मचारियों ने गैस सिलिंडर बाहर निकाले। फैक्टरी मालिक के मुताबिक, लाखों का नुकसान हुआ है। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आशा के मजरा टूरू पुरवा में रेलवे गंज निवासी दोना पत्तल व्यवसायी राम जी गुप्ता की फैक्टरी है। शनिवार सुबह साढ़े छह बजे अज्ञात कारणों से फैक्टरी में आग लग गई।

विज्ञापन



बाहर की ओर भागे कर्मचारी
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहां मौजूद कर्मचारी बाहर की ओर भागे। फैक्टरी मालिक को सूचना दी गई। मौके पर देहात कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed