फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Fire broke out in a bogie filled with coal

Hardoi: कोयला भरी बोगी में लगी आग, मची अफरातफरी, झारखंड से पंजाब जा रही थी मालगाड़ी

Thu, 08 Feb 2024 05:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 08 Feb 2024 05:41 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Fire broke out in a bogie filled with coal
मालगाड़ी की बोगी में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में स्थानीय स्टेशन पर झारखंड से कोयला लेकर पंजाब जा रही कोयला लदी मालगाड़ी की बोगी में आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। करीब एक घंटा के बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हो सकी। स्टेशन अधीक्षक को 12:50 मिनट पर सूचना मिली कि झारखंड से अमतृसर पंजाब जा रही मालगाड़ी की बोगी संख्या 46 से धुआं निकल रहा है।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। मालगाड़ी की बोगी से हवा के कारण आग की लपटे निकलने लगी थी। आग शांत होने पर ट्रेन को 1:57 मिनट पर मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया। स्टेशन अधीक्षक नरसीलाल मीणा ने बताया कि करना स्टेशन से बोगी में धुएं की सूचना आई। जिस पर उसे करना में रोका गया था, वहां बेहतर संसाधन न होने के कारण स्थानीय स्टेशन पर लाया गया। मालगाड़ी के कारण पैसेंजर ट्रेन का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed