फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Fauji Hospital running under a tin shed was sealed, patients sent to CHC

Hardoi: टिनशेड के नीचे चल रहे फौजी अस्पताल को किया गया सील, सीएचसी भेजे गए मरीज

Wed, 29 May 2024 05:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 29 May 2024 05:23 PM IST
सार

टिनशेड के नीचे चल रहे फौजी अस्पताल को सील कर दिया गया है। खबर छपते ही प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया। अस्पताल में कैंसर की मरीज भर्ती मिली। संचालक और उसके साथी मौके से भाग गए।
 

विज्ञापन
Hardoi: Fauji Hospital running under a tin shed was sealed, patients sent to CHC
फौजी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य विभाग का ताला डालते टीम के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कछौना कोतवाली क्षेत्र में कटियामऊ के पास टिनशेड के नीचे चल रहे अस्पताल को बुधवार को सील कर दिया गया। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर डीएम और सीएमओ के निर्देश पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर छप्पर के नीचे वार्ड में भर्ती मिली कैंसर मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में भर्ती कराया। इस दौरान अस्पताल संचालक और उसका सहयोगी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


कटियामऊ के सामने फौजी अस्पताल संचालित था। यह अस्पताल टिनशेड के नीचे संचालित हो रहा था। वार्डाें के नाम पर यहां छप्पर पड़े हुए थे और इन छप्परों के नीचे ही मरीज भर्ती थे। अमर उजाला ने इस अस्पताल की हकीकत बुधवार के अंक में प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेकर डीएम एमपी सिंह ने सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार को तत्काल टीम भेजकर वास्तविकता पता करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसी क्रम में सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार ने डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर भेज दी। सीएचसी कछौना के अधीक्षक डॉ. किसलय वाजपेयी भी इस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज कुमार सिंह के मुताबिक उन्नाव जनपद के कमलापुर निवासी पूनम यहां भर्ती मिलीं। छप्पर के नीचे बेड डालकर उनका उपचार किया जा रहा था और वह कैंसर से पीड़ित हैं। उन्हें सीएचसी भेज दिया गया।

 

पूनम ने ही जांच टीम को बताया कि दो और मरीज भर्ती थे, लेकिन बुधवार की सुबह डॉ. एके पासवान ने आकर बताया कि वह बाहर जा रहे हैं और दोनों मरीजों की छुट्टी कर दी। मौके पर जब टीम पहुंची तो न चिकित्सक मिले और न ही उनके सहयाेगी। अस्पताल में छापा पड़ने की जानकारी पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार ने बताया कि अस्पताल संचालक को नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा जाएगा। जवाब न मिलने पर या जवाब संतोषजनक न होने पर एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed