फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi : farmer The oxen tied in the storm went to open, the died By pressing under the tree

आंधी में बंधे बैलों को खोलने गए किसान की पेड़ के नीचे दबकर मौत, बारिश में दीवार गिरने से चार घायल

Wed, 06 May 2020 12:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 06 May 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
Hardoi : farmer The oxen tied in the storm went to open, the died By pressing under the tree
तेज आंधी में पेड़ गिरने से किसान की मौत - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के संडीला के आलमपुर खखरा गांव में पेड़ गिरने से किसान की उसके नीचे दबने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद एसडीएम मनोज श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


संडीला के ग्राम आलमपुर खखरा निवासी गोपाल (70) पुत्र स्व. श्रीकेशन मंगलवार की दोपहर अपने घर के बाहर खड़ा था। इस बीच तेज हवा चलने के साथ बरसात होने लगी। पास ही बैल पेड़ के नीचे बंधे हुए थे। गोपाल पेड़ के नीचे बंधे बैलों को खोलने गया था, इसी बीच तेज हवा के चलते पेड़ गिर गया। गोपाल पेड़ के नीचे दब गया।
विज्ञापन


आस पास के लोग ने जैसे तैसे पेड़ हटाकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। भाई रज्जू ने बताया कि गोपाल खेती करता था। वह विवाहित था। बताया कि उसके कोई संतान नहीं थी, इसलिए उसने अपने भांजे श्रीपाल को गोद ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

श्रीपाल गांव में उसके साथ ही रहता है। सूचना मिलने के बाद एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पक्की दीवार गिरी, एक ही घर के चार सदस्य घायल
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोगावां उमराव निवासी मुशीर (50) मंगलवार की दोपहर अपने पिता हाशिम (72), मां जैबुन (65) व बेटे सुदीन (12) के साथ घर में था। दोपहर में आई तेज आंधी व बारिश के दौरान मकान की पक्की दीवार भरभराकर ढह गई।

घर के अंदर मौजूद मुशीर, उसके पिता हाशिम, मां जैबुन व सुदीन दीवार के मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed