फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi farmer injured in road accident has died Police have sent the body for post-mortem examination

Hardoi: सड़क हादसे में घायन किसान की मौत, बाइक ने मारी थी टक्कर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 14 Dec 2025 02:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 14 Dec 2025 02:25 PM IST
सार

Hardoi News: अरवल थाना क्षेत्र में नौ दिसंबर को सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हुए किसान की लखनऊ और हरदोई के अस्पतालों में इलाज के दौरान शनिवार देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Hardoi farmer injured in road accident has died Police have sent the body for post-mortem examination
धनीराम की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में बीती नौ दिसंबर को सड़क हादसे में घायल अधेड़ की शनिवार रात मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। हादसा अरवल थाना क्षेत्र में कन्नौज-श्रीमऊ मार्ग पर देवकल तिराहा के पास हुआ था। अरवल थाना क्षेत्र के तेरापुरसौली के मजरा सेमरा निवासी धनीराम (52) खेती करते थे। भाई राजपाल के मुताबिक, धनीराम का पंपिंग सेट खराब हो गया था। बीती नौ दिसंबर को धनीराम ट्रैक्टर पर पंपिंग सेट लेकर देवकली तिराहा मरम्मत कराने के लिए गए थे। पंपिंग सेट की दुकान के सामने उन्होंने ट्रैक्टर रोक दिया था। ट्रैक्टर से उतरकर वह पैदल ही सड़क पार करने लगे।

विज्ञापन

इसी दौरान बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में धनीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। परिजन लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे थे। शनिवार शाम धनीराम की हालत बिगड़ गई। चिकित्सक ने उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह परिजनों को दी। इस पर परिजन उन्हें फिर से मेडिकल कॉलेज हरदोई ले आए। यहां देर रात उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी विमला देवी, पांच पुत्र और एक पुत्री है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed