{"_id":"6a6f2b76d84c67482c06e824","slug":"hardoi-farmer-drowns-in-ganga-while-bathing-search-operation-yields-no-leads-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: नहाने गया किसान गंगा नदी में डूबा, चलाया गया तलाशी का अभियान, नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: नहाने गया किसान गंगा नदी में डूबा, चलाया गया तलाशी का अभियान, नहीं लगा सुराग
Sun, 02 Aug 2026 05:12 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 02 Aug 2026 05:12 PM IST
सार
Hardoi News: घटना बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के करेहका गांव की है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
चलाया गया तलाशी का अभियान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के करेहका गांव में शनिवार दोपहर नहाने गया किसान गंगा में डूब गया। जानकारी पर एनडीआरएफ और पीएसी की फ्लड यूनिट ने उनकी तलाशी का अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। करेहका निवासी लालाराम (42) खेती करते हैं। पत्नी सावित्री ने बताया कि शनिवार दोपहर गांव के पास से निकली गंगा नदी के किनारे टहलने जाने की बात कहकर निकले थे।
विज्ञापन
शाम तक वापस घर न आने पर उनकी तलाश की गई, तो उनके कपड़े नदी के बीच में स्थित टापूनुमा स्थान पर रखे मिले। स्थानीय लोगों ने गंगा नदी में नहाते समय भी देखा, लेकिन वापस आने के बारे में कोई कुछ नहीं बता सका। इस पर सावित्री ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि शनिवार देर शाम और रविवार सुबह पीएससी की फ्लड यूनिट के साथ ही एनडीआरएफ की टीम गंगा नदी में लालाराम की तलाश कर रही है। फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने भी नहाते समय लालाराम के गंगा में डूब जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन