फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Farmer died due to bike collision, one injured

Hardoi: बाइक की टक्कर से किसान की मौत, युवक घायल, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Sun, 02 Jul 2023 07:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Jul 2023 07:29 PM IST
सार

यूपी के हरदोई में सड़क हादसा हुआ। बाइक की टक्कर से किसान की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार घायल हो गया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Hardoi: Farmer died due to bike collision, one injured
जिला अस्पताल में बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई-शाहजहांपुर हाईवे पर कौंढ़ा गांव के पास दवा लेने पैदल जा रहे किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे किसान व बाइक सवार दोनों घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पर किसान को मृत घोषित कर दिया गया। बाइक सवार का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


कोतवाली देहात के कौंढ़ा गांव निवासी सियाराम (45) रविवार की सुबह घर से दवा लेने की बात कह कर निकला था। गांव के पास से निकले हरदोई-शाहजहांपुर हाईवे को पार कर रहा था। इसी दौरान शाहाबाद की तरफ से बाइक से आ रहे थाना बेहटा गोकुल के सुंदरपुर निवासी प्रदीप (18) ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां पर सियाराम की मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रदीप का इलाज चल रहा है। हादसे का पता होते ही वहां पहुंचे गांव वालों ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। सियाराम के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा दो बेटे सूरज और मोहित व पुत्री रामेश्वरी है। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नही मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed