फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Results of the Graduates' constituency MLC election infuse new energy into Samajwadi Party members.

Hardoi News: स्नातक क्षेत्र के एमएलसी चुनाव परिणाम से सपाइयों में आई ऊर्जा

Thu, 29 Oct 2026 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Results of the Graduates' constituency MLC election infuse new energy into Samajwadi Party members.
फोटो-03-कार्यालय में ढोल के बीच मिठाई  बांटकर नारेबाजी करते सपा नेता। संवाद
हरदोई। स्नातक क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य चुनाव (लखनऊ खंड) के परिणाम ने सपाइयों में ऊर्जा भर दी। सपा प्रत्याशी कांती सिंह की जीत की घोषणा होते ही सपाइयों ने खुशी जताई। पार्टी नेताओं ने नगर पालिका परिसर स्थित कार्यालय में आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। वरिष्ठ नेता अखिलेश पाठक ने कहा कि परिणाम बता रहे हैं कि भाजपा का ग्राफ नीचे जा रहा है।
विज्ञापन

स्नातक क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी कांती सिंह ने भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा एमएलसी इं. अवनीश सिंह काे लंबे अंतर से हरा दिया। परिणाम घोषित होने के बाद सपा कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल की अध्यक्षता में विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने एक-दूसरे को जीत की मुबारकबाद दी। इस दौरान सपा नेता अखिलेश पाठक, पूर्व विधायक अनिल वर्मा, डॉ. अरुण मौर्य, अमित वाजपेयी, राहुल गुप्ता, रियासत खां, सईद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अखिलेश पाठक ने कहा कि यह चुनाव सत्ता का सेमीफाइनल है और इसमें भाजपा का ग्राफ नीचे जाता दिख रहा है। सपा का ग्राफ बढ़ रहा है। उधर, दूसरी ओर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रामज्ञान गुपता ने भी पदाधिकारियों और जनता के बीच मिठाई बांटकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह जीत सजग स्नातकों और युवाओं की है। कहा कि नतीजों से साबित हुआ है कि लोकतंत्र के असली मालिक जनता ही है।

फोटो-03-कार्यालय में ढोल के बीच मिठाई  बांटकर नारेबाजी करते सपा नेता। संवाद

फोटो-03-कार्यालय में ढोल के बीच मिठाई  बांटकर नारेबाजी करते सपा नेता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed